SSC GD Constable Result 2026 : दोस्तों SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी खबर निकल के आ रही है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट, कट-ऑफ मार्क्स और स्कोरकार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। आयोग ने हाल ही में अपना आंसर-की (Answer Key) जारी की थी, जिसके बाद से ही सभी अभ्यर्थी अपने फाइनल रिजल्ट का इंतजार बेसब्री कर रहे हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) सिलेक्शन कमीशन बहुत जल्द GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
SSC ने अभी तक इसकी रिजल्ट की पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। परीक्षा की प्रोविज़नल आंसर की (Provisional Answer Key) पर आपत्तियां दर्ज कराने का समय अब खत्म हो चुका है, इसलिए अब आयोग ने अब फाइनल रिजल्ट तैयार करने में लगा है।
रिजल्ट आते ही आप अपना नाम या रोल नंबर ssc.gov.in पर जाकर एक लिस्ट (PDF) में देख सकते हैं।
कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट: रिजल्ट के साथ यह भी पता चल जाएगा कि पास होने के लिए किस कैटेगरी को पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए थे
स्कोरकार्ड: कुछ दिन बाद आप लॉगिन करके अपने पूरे नंबर (मार्क्स) भी देख पाएंगे।

SSC GD Constable Result 2026 का विस्तार जानकरी हिंदी में
कर्मचारी चयन आयोग SSC द्वारा आयोजित SSC JD कांस्टेबल परीक्षा में जितने भी उम्मीदवार शामिल हुए थे कभी दिनों से एसएससी जेडी परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि परीक्षा के समाप्त होने के बाद आयोग ने अपना प्रोविजनल आंसर की 15 जून 2026 को जारी कर चुका हैं और 20 जून को इसका आपत्तियां आमंत्रित भी हुआ जिसका तरीका अब जा चुका है अब आयोग अपने आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट पर SSC GD Constable 2026 का रिजल्ट जारी करेगा । जिसका विवरण मैंने नीचे विस्तार से बताया है ।
| विवरण | संक्षिप्त जानकारी |
| परीक्षा का नाम | SSC GD Constable Recruitment Exam 2026 |
| भर्ती बोर्ड | कर्मचारी चयन आयोग SSC |
| परीक्षा तिथि | 27 अप्रैल से 31 मई 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की | 15 जून 2026 |
| आंसर की पर आपत्ति की अंतिम तिथि | 20 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
| SSC GD Constable Result 2026 | – सूचित किया जाएगा |
SSC GD Constable Result 2026 का रिज़ल्ट देखने का सबसे आसान तरीका यह है:
- वेबसाइट खोलें: अपने फ़ोन या कंप्यूटर पर ssc.gov.in खोलें।
- Result पर जाएँ: होमपेज पर दिए गए ‘Results’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- लिंक चुनें: ‘Constable GD Result 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें: ऐसा करते ही एक लिस्ट (PDF) डाउनलोड हो जाएगी।
- अपना नाम/रोल नंबर ढूँढें: कंप्यूटर पर: Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम लिखकर सर्च करें।
- फ़ोन पर: PDF ऐप में ऊपर दिए सर्च (लेंस) आइकन पर क्लिक करके अपना रोल नंबर लिखें।
- सेव करें: भविष्य के लिए इस PDF को संभाल कर रख लें।
इन्हें भी पढ़े – Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Notification: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में SO के 206 पदों पर बंपर भर्ती, 26 अगस्त से पहले करें आवेदन
SSC GD Constable Result 2026 रिज़ल्ट PDF में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
रिजल्ट घोषित होने पर SSC GD की मेरिट लिस्ट PDF में आपको ये डिटेल्स देखने को मिलेंगी:
- उम्मीदवार का नाम: छात्र का पूरा नाम
- रोल नंबर: परीक्षा का अनुक्रमांक
- कैटेगरी: वर्ग (General, OBC, SC, ST, EWS आदि)
- क्वालिफ़ाइंग स्टेटस: पास (Selected) हैं या फेल (Not Selected)
- पोस्ट का नाम: आवंटित फ़ोर्स/पद का नाम (जैसे BSF, CISF, CRPF आदि)
- कट-ऑफ़ मार्क्स: परीक्षा में पास होने के लिए तय न्यूनतम अंक
- अगले चरण की जानकारी: अगले स्टेज (PET/PST शारीरिक दक्षता परीक्षा) की तारीख और निर्देश
SSC GD Constable Result 2026 कट-ऑफ (Cut-off) आसान भाषा में:
कट-ऑफ का सीधा मतलब है “न्यूनतम अंक (Minimum Marks)”। पास होने और अगली स्टेज (फिजिकल टेस्ट) में जाने के लिए आपको कम से कम इतने नंबर लाना ज़रूरी होता है।
SSC GD का रिजल्ट और कट-ऑफ (अलग-अलग कैटेगरी और फोर्स के हिसाब से) एक साथ जारी किए जाते हैं।
कट-ऑफ कम या ज़्यादा क्यों होती है? (इसके मुख्य 5 कारण)
- कुल सीटें (Vacancies): अगर सीटें ज़्यादा हैं तो कट-ऑफ थोड़ी कम जा सकती है, और सीटें कम हैं तो कट-ऑफ बढ़ सकती है।
- पेपर का स्तर: अगर पेपर कठिन (Hard) आया तो कट-ऑफ नीचे जाएगी, और अगर आसान (Easy) आया तो कट-ऑफ ऊपर जाएगी।
- परीक्षा देने वाले छात्र: जितने ज़्यादा उम्मीदवार परीक्षा देंगे, मुकाबला उतना ही कड़ा होगा और कट-ऑफ बढ़ेगी।
- आपकी कैटेगरी: General, OBC, SC, ST और EWS – सभी कैटेगरी की कट-ऑफ अलग-अलग तय होती है।
- बच्चों का प्रदर्शन: अगर ज़्यादातर छात्रों ने बेहतरीन स्कोर किया है, तो कट-ऑफ अपने आप ऊपर चली जाएगी।
SSC GD Constable Result 2026 FAQ
2026 में एसएससी जेडी कांस्टेबल के लिए कट ऑफ क्या है
दोस्तों 2023, 2024,2025 में हुए एग्जाम के एसएससी जीडी के कटऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के लिए एसएससी जीडी का कटऑफ 2026-27 में 140-150 के बीच रहनें की संभावना है।
जबकि ओबीसी एसएससी जीडी का कटऑफ 2026-27 में 135-140 के बीच रहनें की संभावना है ।
ईडब्ल्यूएस के लिए 2026-27 में 138-148 के बीच रहनें की संभावना है।
एससी और एसटी के लिए 2026-27 में 125-135 के बीच होने की संभावना है ।
2026 में जीडी कांस्टेबल का वेतन कितना है ।
एसएससी जीडी कांस्टेबल वेतन 2026 में एसएससी जीडी कांस्टेबल वेतन 7वे वेतन आयोग के वेतन स्तर -3 पर हैं। जिसका मूल वेतन ₹21,700 से ₹69,100 तक है ।
कौन सी एसएससी जीडी पोस्ट अच्छी है।
एसएससी जीडी की सबसे अच्छी पोस्ट एसएसएफ (सचिवालय सुरक्षा बल) को सबसे अच्छी और सबसे आरामदायक पोस्ट माना जाता है क्योंकि यह दिल्ली पर अपने समय सारणी पर तैनात होती है यह सीमा बल के तुलना में सबसे अच्छी पोस्ट मानी जाती है ।
एसएससी जीडी परीक्षा आसान है या कठिन
एसएससी जीडी परीक्षा आमतौर पर आसान और मध्यस्तर मना जाता है । जो कि 10वी पात्रता के आधार पर होता हैं ।
एसएससी जीडी के लिए आयु सीमा कितनी है ।
एसएससी जीडी के लिए सबसे न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष है ।
इन्हें भी पढ़े –
- RRB Group D Admit Card 2026 Release Date For Level 1 CBT Exam, डाउनलोड करने की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
- Indiamart Recruitment 2026 | Indiamart 4000+ Vacancy 2026 | Indiamart Jobs 2026 | Apply Online
- FCI Assistant Grade 3 Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन इस महीने आने की संभावना, योग्यता, ज़रूरी क्वालिफिकेशन, पे-स्केल और सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी देखें

3 responses to “SSC GD Constable Result 2026: रिजल्ट का इंतजार खत्म! ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द अपलोड होगा, रिजल्ट और स्कोरकार्ड, जानें कट-ऑफ”
[…] […]
[…] […]
[…] […]