Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए लागू की गई Delhi Lakshmi Yojana जुड़ी बड़ी खबरे आ रही है, इस योजना शुरू होने के महज 7 दिनों के भीतर 5 लाख से ज्यादा महिलाओं ने अपना पंजीयन करवा लिया है दिल्ली के सरकार के अनुसार 8 अगस्त तक 5,14,460 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है जिसमे से 2,18,728 फॉर्म पूरी तरह जमा हो चुके हैं सरकार फिलहाल जमा हुए सभी फॉर्म्स की जांच (वेरिफिकेशन) कर रही है और जो महिलाएं पात्र पाई जाएंगी, उन्हें इसी महीने 28 अगस्त (रक्षाबंधन) के दिन योजना की पहली किस्त उनके बैंक अकाउंट में दे दी जाएगी।

Delhi Lakshmi Yojana के तहत हर महीने कितने रुपये मिलेंगे?
दिल्ली सरकार की ‘Delhi Lakshmi Yojana’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता दिया जायेगा। इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में ₹5,100 करोड़ की राशि तय की गई है |
पैसे प्राप्त करने के 2 सबसे आसान तरीका
इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की सुविधा और बचत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने दो सबसे आसान तरीका है
पहला (खर्च + बचत): इसमें ₹1,000 हर महीने रोजमर्रा के खर्चों के लिए सीधे CBDC डिजिटल वॉलेट में मिलेंगे, जबकि बाकी के ₹1,500 भविष्य की बचत के तौर पर बैंक RD या FD में जमा होंगे।
दूसरा (पूरी बचत): इसमें पूरे ₹2,500 हर महीने बैंक RD या FD में जमा कर दिए जाएंगे, जिससे एक निश्चित समय बाद एक बड़ी राशि मिलेगी।
इन्हें भी पढ़े –
Delhi Lakshmi Yojana का लाभ कैसे मिलेगा
इस योजना का लाभ उठाने के लिए ये 5 मुख्य शर्तें पूरी होनी चाहिए, तभी आप इसका फायदा उठा सकते है |
- महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- महिला अपने परिवार की सबसे बड़ी उम्र वाली महिला सदस्य होनी चाहिए।
- परिवार की कुल सालाना कमाई 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला, उनके पति या उनके माता-पिता में से कोई भी कम से कम 10 साल से दिल्ली में रह रहा हो।
- आवेदक महिला के पास उसका दिल्ली का रजिस्टर्ड वोटर आईडी होना चाहिए
इन्हें भी पढ़े –
Delhi Lakshmi Yojana का लाभ इन महिलाओं को नहीं मिलेगा
- अगर महिला या उनके परिवार का कोई भी सदस्य (पति, बच्चा आदि) केंद्र या राज्य सरकार, PSU, नगर निगम या किसी सरकारी संस्था में नौकरी करता है।
- अगर महिला खुद इनकम टैक्स देती हैं या उनके पास GST नंबर/फाइलिंग है।
- अगर महिला को पहले से केंद्र या दिल्ली सरकार की तरफ से कोई पेंशन या आर्थिक सहायता मिल रही हो।
- अगर महिला या उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर 4-व्हीलर (कार, जीप आदि) रजिस्टर है।
- अगर पूरे परिवार की सालभर (12 महीने) की कुल बिजली खपत 2,400 यूनिट से ज्यादा है।
- अगर महिला के 3 से ज्यादा बच्चे हैं।
- अगर महिला पर कोई आपराधिक मामला चल रहा हो या कोई केस दर्ज हो।
Delhi Lakshmi Yojana के लिए कौन-कौन से जरुरी डॉक्यूमेंट चाहिए?
Delhi Lakshmi Yojana (मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना) का लाभ लेने के लिए आपके पास ये सब जरुरी दस्तावेज़ों (Documents) की आवश्यकता पड़ेगी |
आवेदक के पास आधार कार्ड और दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड (Voter ID) और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और इसके साथ ही 10 साल से दिल्ली में रहने का प्रमाण दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली का बिल, गैस कनेक्शन की रसीद या बिल आपके पास होना ही चाहिए |
Delhi Lakshmi Yojana के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
Delhi Lakshmi Yojana में ऑनलाइन आवेदन (Registration) करने की पूरी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म आसानी से भर सकती हैं:
- सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Apply and Register’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना नाम, जन्म तिथि (Date of Birth) और आधार से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा (Captcha) कोड भरकर अपना रजिस्ट्रेशन को आसानी से पूरा करे ।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें और अपनी व्यक्तिगत (Personal) जानकारी भरें।
जरूरी विवरण और दस्तावेज अपलोड करें:
- अब परिवार के सदस्यों की जानकारी और अपने बैंक खाते का विवरण (Bank Account Details) दर्ज करें।
- इसमें मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ध्यान रखें कि संसद (MP) या विधायक (MLA) द्वारा साइन किया हुआ लेटर (Endorsement Letter) भी अपलोड करना अनिवार्य है।
सबमिट करें: फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार ध्यान से जांच लें और फिर अंत में Submit बटन पर क्लिक कर दें।
इस तरह देख सकते हैं लेटेस्ट स्टेटस
- फॉर्म जमा करने के बाद Acknowledgement Receipt (पावती रसीद) डाउनलोड करके अपने पास रख लें ताकि आपको आगे चलकर कोई भी परेशानी न आये |
- स्टेटस देखने के लिए वेबसाइट पर दिए गए Track Application विकल्प पर क्लिक करें, अब आप घर बैठे अपना स्टेटस देख सकते है |
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।
- आपकी जानकारी सही मिलते ही स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति (Status) दिखाई देने लगेगी।
इन्हें भी पढ़े –
- CG SET 2026 Notification: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका! 4 अक्टूबर को होगा एग्जाम; ऐसे करें तुरंत अप्लाई
- SSC GD Constable Result 2026: रिजल्ट का इंतजार खत्म! ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द अपलोड होगा, रिजल्ट और स्कोरकार्ड, जानें कट-ऑफ
- RRB Group D Admit Card 2026 Release Date For Level 1 CBT Exam, डाउनलोड करने की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

3 responses to “Delhi Lakshmi Yojana: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल सकती है पहली किस्त, ₹2,500 पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई”
[…] […]
[…] […]
[…] […]